मोदी सरकार ने विश्वविद्यालयों सहित सीबीआई जैसे राष्ट्रीय संस्थानों का माहौल ख़राब किया है-मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने वादा किया था कि विदेशों में रखा काला धन देश में वापस लाएंगे। लेकिन उस वादे को पूरा नहीं किया गया। बल्कि देश में वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया जो, अर्थव्यवस्था के लिए आपदा की तरह साबित हो रहा है।