मोदी सरकार की मची लूट, इतिहास में पहली बार पेट्रोल का दाम पहुंचा 89.97 रु. प्रति लीटर पर
महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल बिक रहा है देश में सबसे महंगा
एक तरफ जहां कांग्रेस ने कल यानि कि 10 सितम्बर को पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ‘भारत बंद’ का ऐलान किया था वहीं दूसरी तरफ ठीक उसी दिन महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने रिकॉर्ड ऊँचाई दर्ज़ की।
जनसत्ता की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे महंगा पेट्रोल अभी परभणी में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 89.97 यानी लगभग 90 रुपये हो चुका है। इंडिया पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता अली दारुवाला ने बताया कि विभिन्न स्थानीय करों के साथ महाराष्ट्र की दूसरी जगहों पर पेट्रोल 88 रुपये लीटर और डीजल 76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। देश में पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इतना उछाल देखा गया है।
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार ने ऐसा बहुत कुछ किया जो राष्ट्रहित में नहीं, इस सरकार को बदलने का वक़्त जल्द ही आएगा: मनमोहन सिंह
ज्ञात हो पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार 10 सितंबर को कांग्रेस ने भारत बंद का आवाह्व किया जिसमें शिवसेना को छोड़ अन्य सभी विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र में भारत बंद में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी, जनता दल, आरपीआई, वामपंथी दल और पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने अंधेरी बस डिपो के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया और सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए रेलवे पट्टरियों पर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने अंधेरी इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी जिससे प्रदर्शन के दौरान लोकल ट्रेनों, बसों और स्कूल-कॉलेज के संचालन में समस्या नहीं हुई। लेकिन कई इलाको में बंद का असर देखा गया। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई, नासिक, पुणे, ठाणे और पालघर में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
इसे भी पढ़ें – ग़रीब के साथ भद्दा मज़ाक: भाजपा ने कहा 76 रु. प्रति लीटर दाम 56 रु. से कम