May a good source be with you.

ग़रीब के साथ भद्दा मज़ाक: भाजपा ने कहा 76 रु. प्रति लीटर दाम 56 रु. से कम

भाजपा गणित के बुनियादी हिसाब किताब से कोसों दूर, ट्विटर जगत में बन गए उपहास का पात्र

भाजपा ने आज बेतुकेपन के मामले में एक नया मक़ाम हासिल किया है। भाजपा ने यह दावा किया है कि 2014 में 56 रु. प्रति लीटर के डीज़ल के दाम के मुकाबले वर्त्तमान में 76 रु. प्रति लीटर सस्ता है।

ख़ुद को बचाने और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश में भाजपा ने आज अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये मोदी सरकार के कार्यकाल एवं यूपीए के शासनकाल में पेट्रोल-डीज़ल के दामों की तुलना की।

भाजपा ने यह दावा तक कर दिया कि पेट्रोल का आज का 80.73 रु. प्रति लीटर का दाम 2014 में 71.41 रु. प्रति लीटर के मुकाबले कम है।

मज़ेदार बात यह है कि एक ग्राफ में भाजपा ने एक तरफ डीज़ल के दामों में 56.71 रु. को 72.83 रु. से कहीं ऊंचा दिखाया है और दूसरी तरफ दुसरे ग्राफ में पेट्रोल के दामों में 80.73 रु. से 71.41 रु. काफी नीचे दिखाया है।

वहीं बहुत स्पष्ट रूप से यहाँ नज़र आ रहा है कि भाजपा ने बड़ी सफाई से इस बात को छुपा लिया कि यूपीए के कार्यकाल की तुलना में कच्चे तेल का दाम काफी कम रहा है और बावजूद इसके पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं।

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+