मोदी सरकार ने ऐसा बहुत कुछ किया जो राष्ट्रहित में नहीं, इस सरकार को बदलने का वक़्त जल्द ही आएगा: मनमोहन सिंह
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टी के नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक विरोध मार्च निकाला।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमहोन सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, इस सरकार ने कई ऐसे काम किए जो राष्ट्रहित में नहीं थे, इस सरकार को बदलने का वक़्त जल्द ही आएगा। गौरतलब है कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लगातार कांग्रेस मोदी और भाजपा को घेर रही है। आज देश भर में कांग्रेस द्वारा डीज़ल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है।
Modi government has done a number of things that were not in the interest of the nation. The time to change this government will come soon: Former prime minister Manmohan Singh at Congress & opposition parties protest against fuel price hike #BharatBandh pic.twitter.com/t4Fvf5X4G8
— ANI (@ANI) September 10, 2018
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी पार्टी के नेताओं ने इस ‘बंद’ के तहत राजघाट से रामलीला मैदान तक विरोध मार्च निकाला। जंतर मंतर पर भी पेट्रोल-डीज़ल के क़ीमतों में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया गया।
दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी बंद का अच्छा असर देखने को मिल रहा है| हालांकि अब तक छोटी मोटी घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
ज्ञात हो कि इस ‘भारत बंद’ को राजद, समाजवादी पार्टी , बीजू जनता दल, राकांपा, जेडीएस, झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई पार्टियों का समर्थन मिला है। कांग्रेस ने इस ‘भारत बंद’ में करीब 21 दलों के समर्थन होने का दावा किया है।
इसे भी पढ़ें – जनता आक्रोश में: बिहार में भारत बंद का दिख रहा असर, विपक्षी पार्टियों ने लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की