May a good source be with you.

इंडियन एक्सप्रेस में सुरजीत एस. भल्ला का अनुमान: राजस्थान में BJP को 24 और कांग्रेस को मिलेगी 2 सीट, पर असल में राजस्थान में हैं मात्र 25 लोकसभा सीट

2019 के चुनाव के एग़्जिट पोल में त्रुटि-मुक्त भविष्यवाणी खोजना “नामुमकिन” प्रतीत होता है.

आम चुनाव के परिणाम जारी होने से पहले एग़्जिट पोल में तमाम तरह की खामियां सामने आ रही है. अब इंडियन एक्सप्रेस में वरिष्ठ अर्थशास्त्री सुरजीत एस भल्ला ने अपने पूर्वानुमान में दावा किया है कि राजस्थान में एनडीए को 24 तथा यूपीए को 2 सीटें मिलेंगी. जबकि सच्चाई यह  है कि राजस्थान में लोकसभा की मात्र 25 सीट ही है.

21 मई को इंडियन एक्सप्रेस में सुरजीत एस भल्ला का एक लेख छपा था. इसमें उन्होंने दो महीने पुरानी अपनी किताब “सिटिजन राज” में इस्तेमाल किए गए एक टेबल का ज़िक्र किया है. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा-कांग्रेस को मिलने वाले सीटों के पूर्वानुमान का एक ताजा टेबल भी तैयार किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि राजस्थान में भाजपा 24 तथा कांग्रेस 2 सीट जीतेगी.

जबकि असलियत है कि राजस्थान में लोकसभा की मात्र 25 सीट हैं. नीचे सुरजीत एस भल्ला द्वारा दिए गए टेबल का चित्र है. इसमें राजस्थान की सीटों को पीले रंग से चिह्नित किया गया है.

(साभार- इंडियन एक्सप्रेस)

बता दें कि आम चुनाव के परिणाम को लेकर किए गए कई एग़्जिट पोल में गड़बड़ी सामने आ चुकी है. जैसे कि टाइम्स नाउ-वीएमआर ने अपने एग़्जिट पोल में दावा किया था कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को 2.9 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यहां आम आदमी पार्टी ने अपना कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारा था. इसी तरह इंडिया टुडे-एक्सिस के एग़्जिट पोल में कहा गया कि चेन्नई सेंट्रल लोकसभा की सीट पर कांग्रेस की जीत होगी, जबकि सच यह है कि यहां कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

इसी तरह न्यूज़18 ने अपने सर्वे में कहा है कि बिहार में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 से 7 सीट जीतेगी, जबकि लोजपा ने मात्र 6 उम्मीदवार ही चुनाव में उतारे थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+