एग़्जिट पोल या फ़र्जीवाड़ा? चेन्नई सेंट्रल से कांग्रेस ने नहीं उतारे थे प्रत्याशी, पर INDIA TODAY के पोल में कांग्रेस को मिली जीत
ऐसी ग़लती पाए जाने पर पूरे एग़्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.
इंडिया टुडे-एक्सिस के एग़्जिट पोल में एक बड़ी खामी सामने आई है. 20 मई को जारी किए इस एग़्जिट पोल में कहा गया है कि चेन्नई सेंट्रल सीट से कांग्रेस पार्टी जीतेगी, जबकि असलियत यह है कि चेन्नई सेंट्रल सीट से कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है.
इस ग़लती को एक्सिस माय इंडिया के वेबसाइट पर देखा जा सकता है. ट्विटर पर जब कई लोगों ने इसकी शिकायत की तो वेबसाइट पर इसे सुधार दिया गया है, लेकिन ऐसी ग़लती पाए जाने पर पूरे एग़्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.
Axis poll gives Chennai Central to Congress 🤔 A seat DMK's Dayanidhi Maran is contesting against PMK. pic.twitter.com/JprYhmDQWE
— Vasudha Venugopal (@Vasudha156) May 20, 2019
गठबंधन की तरफ से चेन्नई सेंट्रल से डीएमके नेता दयानिधि मारन चुनाव मैदान में हैं, इनका मुकाबला पीएमके के सैम पॉल से है. यहां दूसरे फेज में यानी 18 अप्रैल को वोट डाले गए थे.
अब तक कई समाचार चैनलों और एजेंसियों द्वारा कराए गए एग़्जिट पोल में गड़बड़ी सामने आ चुकी है. उदाहरण के तौर पर टाइम्स नाउ ने आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में 2.9 प्रतिशत वोट पाने का दावा किया था, जबकि सच्चाई यह है कि यहां से आम आदमी पार्टी ने किसी उम्मीदवार को मैदान में उतारा ही नहीं था.