मोदी जी, अगर आपने ग़रीबी देखी होती तो किसानों पर इतने ज़ुल्म नहीं करते – तेजस्वी यादव
शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन कर रहे किसानों के ख़िलाफ़ पुलिस ने पानी के तोपों और आंसू गैस के गोलों का उपयोग किया।
हरिद्वार से दिल्ली की ओर अपनी मांगों को लेकर पदयात्रा करने वाले किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए हमले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार को आड़े हाथो लिया।
अपने एक ट्वीट में तेजस्वी ने मोदी सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगते हुए लिखा, “मोदी सरकार ने भी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़े में फेंक किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है।”
किसानों को भूल कर पूंजीपतियों की चिंता करने के लिए तेजस्वी ने मोदी को घेरते हुए आगे लिखा, “मोदी जी, माना किसान पूंजीपतियों की तरह आपकी जेबें नहीं भर सकते लेकिन कम से कम उनके सिर पर डंडे तो मत मरवाइए। अगर आपने ग़रीबी देखी होती तो किसानों पर इतने ज़ुल्म नहीं करते।”
मोदी सरकार ने भी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़े में फेंक किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है।
मोदी जी,माना किसान पूँजीपतियों की तरह आपकी जेबें नहीं भर सकते लेकिन कम से कम उनके सिर पर डंडे तो मत मरवाइए।
अगर आपने ग़रीबी देखी होती तो किसानों पर इतने ज़ुल्म नहीं करते।#KisanKranti
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 2, 2018
ग़ौरतलब है कि भारतीय किसान संघ के बैनर तले 30 हज़ार किसान “किसान क्रांति पदयात्रा” में शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रदर्शन कर रहे किसानों के ख़िलाफ़ पुलिस पानी के तोपों और आंसू का गैस के गोलों का उपयोग कर रही है।
इसे भी पढ़ें – पदयात्रा कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया आंसू गैस और पानी के तोपों से हमला