पदयात्रा कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया आंसू गैस और पानी के तोपों से हमला
पुलिस के इस हमले में अब तक दो किसानों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
हरिद्वार से दिल्ली की ओर अपनी मांगों को लेकर पदयात्रा करने वाले किसानों में से दो लोग घायल हो गए हैं। दो किसानों में से एक सत्तर-वर्षीय किसान राधे सिंह घायल हो गए हैं।
#KisanKranti — News18 reporters deployed on the protest site, inform us that another farmer has been hit. Seventy-two-year-old farmer, Radhe Singh, has been injured.
LIVE UPDATES: https://t.co/euD1SsbBD3 pic.twitter.com/ZCS5luirua
— News18.com (@news18dotcom) October 2, 2018
उनके अलावा पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस का गोला मुंह के पास फटने से एक और किसान घायल हो गए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है।
#KisanKranti — A farmer from Aligarh was shot at while protesters were heading towards Delhi with hundreds of tractor-trolleys and private vehicles.
LIVE UPDATES: https://t.co/9SZlIDvmBK pic.twitter.com/oCIZ65rnU1
— News18 (@CNNnews18) October 2, 2018
ज्ञात हो कि आज मंगलवार 2 अक्टूबर को हरिद्वार से पदयात्रा करते हुए आए हज़ारों किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा शहर के पूर्व और पूर्वोत्तर हिस्से में धारा 144 लागू कर दिया गया है।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एएनआई से कहा, “हमें यहाँ (यूपी-दिल्ली सीमा पर) क्यों रोक दिया गया है? हम अनुशासित ढंग से रैली कर रहे थे। यदि हम अपनी समस्याओं के बारे में सरकार को नहीं बताएंगे, तो किसे बताएंगे? क्या हमें पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाना चाहिए?”
Why have we been stopped here (at UP-Delhi border)? The rally was proceeding in a disciplined manner. If we don’t tell our government about our problems then whom do we tell? Do we go to Pakistan or Bangladesh?: Naresh Tikait, President, Bharatiya Kisan Union pic.twitter.com/J15xmWpZ9G
— ANI (@ANI) October 2, 2018
गौरतलब है कि भारतीय किसान संघ के बैनर तले 25 हज़ार किसान “किसान क्रांति पदयात्रा” में शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस पानी के तोपों और आंसू का गैस के गोलों का उपयोग कर रही है।
Visuals from UP-Delhi border where farmers have been stopped during ‘Kisan Kranti Padyatra’. Police use water cannons to disperse protesters pic.twitter.com/4RDQ1kPcx9
— ANI (@ANI) October 2, 2018
Visuals from UP-Delhi border where farmers have been stopped during ‘Kisan Kranti Padyatra’. Police use teargas shells to disperse protesters pic.twitter.com/ZlkodvZc3R
— ANI (@ANI) October 2, 2018
पत्रकार नीलंजन मुखोपाध्याय ने अपने एक ट्वीट में कहा कि मीडिया विरोध प्रदर्शन को रिपोर्ट नहीं कर रहा है। उन्होंने लिखा, “इतने कम मीडिया कवरेज से आश्चर्यचकित हूँ| उनके दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश में बिताए 45 मिनट व्यर्थ हो गए। अंतहीन लाइनों में हरे रंग की टोपी पहने किसान बिलकुल शांतिपूर्वक चल रहे थे। देश की राजधानी की ओर जाने वाली सभी सड़क सैकड़ों ट्रैक्टर,बसें और छोटे ट्रक से भरी पड़ीं हैं। किसानों में सरकार के प्रति ग़ुस्सा हैं।”
इसे भी पढ़ें- आज़ादी के बाद से ऐसा कृषि संकट कभी नहीं देखा, मोदी सरकार किसान विरोधी है – सीताराम येचुरी