“बाइपोलरिटी का इलाज हो सकता है, पर सांप्रदायिकता और दलितों से नफ़रत का नहीं” स्वामी के भद्दे बयान पर भड़कीं स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के प्रियंका गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा न्यू इंडिया अल्पसंख्यकों, दलितों और वैचारिक असहमतियों पर हमले की बीमारी से जूझ रहा है. बता दें कि भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता प्रियंका… Continue reading “बाइपोलरिटी का इलाज हो सकता है, पर सांप्रदायिकता और दलितों से नफ़रत का नहीं” स्वामी के भद्दे बयान पर भड़कीं स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के प्रियंका गांधी को लेकर दिए विवादित बयान पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा न्यू इंडिया अल्पसंख्यकों, दलितों और वैचारिक असहमतियों पर हमले की बीमारी से जूझ रहा है. बता दें कि भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ऊपर बेबुनियाद और शर्मनाक टिप्पणी की थी.
Sounds like a conspiracy theory but even if true.. SO????? Bipolarity is a medical condition that can be treated & contained. But what about the disease of HATE against minorities, Dalits & ideological opponents ?? That is a far more dangerous condition.. as we see in #NewIndia https://t.co/1cxUIhUbq8
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 27, 2019
स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है “उनका (भाजपा सांसद का) ये बयान एक षडयंत्र की तरह लगता है, फिर भी अगर ये सच है तो ? बाइपोलरिटी का इलाज किया जा सकता है, लेकिन अल्पसंख्यकों, दलितों और वैचारिक विरोधियों के खिलाफ नफरत की बीमारी के बारे में क्या?? जो ज्यादा खतरनाक हालत में है… जैसा कि हम में देखतें है.”
आपको बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने 27 जनवरी को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका गांधी एक बीमारी से ग्रसित हैंं. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसके लिए सुब्रह्मण्यम स्वामी का कड़ा विरोध देखने को मिल रहा है.