May a good source be with you.

नफ़रत से भरी हिन्दुत्ववादी विचारधारा ने ली थी महात्मा गांधी की जान: स्वरा भास्कर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से बोलने वाली बॉलीवुड कलाकार और स्वरा भास्कर ने हिन्दुत्ववादी संगठनों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि हिन्दुत्व की विचारधारा वाले एक कट्टर व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या की थी. एक ट्वीट में स्वरा भास्कर ने… Continue reading नफ़रत से भरी हिन्दुत्ववादी विचारधारा ने ली थी महात्मा गांधी की जान: स्वरा भास्कर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से बोलने वाली बॉलीवुड कलाकार और स्वरा भास्कर ने हिन्दुत्ववादी संगठनों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि हमें नहीं भूलना चाहिए कि हिन्दुत्व की विचारधारा वाले एक कट्टर व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या की थी.

एक ट्वीट में स्वरा भास्कर ने कहा, “30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या हिन्दुत्व के द्वेषपूर्ण विचारधारा के एक व्यक्ति ने की थी. महात्मा गांधी की हत्या एक देशभक्त ने नहीं बल्कि कट्टरता और नफ़रत से भरे व्यक्ति ने किया था. हमें यह नहीं भूलना चाहिए”.


बता दें कि 30 जनवरी 1948 को हिन्दुवादी संगठन से जुड़े नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी.

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+