सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वालों से डरती हैं मोदी सरकार, देशहित में नहीं है BJP: शरद यादव
शरद यादव ने कहा, “जो आज लालू जी के साथ हो रहा है और राबड़ी जी इतनी दुखी हैं हम सभी को सोचना है कि यह इनके साथ ही क्यों हो रहा है.”
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेधपुरा से उम्मीदवार शरद यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को परिवारवालों से न मिलने देने पर कहा है कि जिस तरह से लालू जी के साथ व्यवहार किया जा रहा है. इससे साफ है कि सरकार सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वालों से डरती है.
इसके साथ ही शरद यादव ने उन्हें संसद से निलंबित करने को लेकर केंद्र सरकार को देशविरोधी सरकार बताया है.
शरद यादव ने ट्वीट कर कहा, “जिस तरह से आज लालू जी के साथ हो रहा है और राबड़ी जी कितनी दुखी हैं हम सभी को सोचना है कि यह इनके साथ ही क्यों हो रहा है. साफ है कि यह सरकार सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वालों से डरती है. फिर जिस तरह से मेरे साथ भी हाल में किया कि संसद से निलंबित कर दिया तो यह सरकार देशहित में नहीं है.”
जिस तरह से आज लालू जी के साथ हो रहा है और राबड़ी जी कितनी दुखी हैं हम सभी को सोचना है कि यह इनके साथ ही क्यों हो रहा है।साफ है कि यह सरकार सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वालो से डरती है। फिर जिस तरह से मेरे साथ भी हाल में किया कि संसद से निलंबित कर दिया तो यह सरकार देशहित में नहीं है pic.twitter.com/RyUTypJTTp
— Sharad Yadav Memorial (@SharadYadavMP) April 21, 2019
ग़ौरतलब है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि झारखंड के जेल में बंद लालू यादव का स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भी उनके परिवारवालों को मिलने से रोका जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से लालू जी से मिलने नहीं दिया जा रहा है: राबड़ी देवी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप