परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से लालू जी से मिलने नहीं दिया जा रहा है: राबड़ी देवी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
राबड़ी देवी ने कहा, “नियमों को दरकिनार करके लालू जी के साथ तानाशाही सलूक किया जा रहा है. बिहार की जनता सड़क पर उतर गई तो अंजाम बहुत बुरा होगा.”
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के जेल में बंद लालू यादव का स्वास्थ्य ख़राब होने के बावजूद भी उनके परिवारवालों को मिलने से रोका जा रहा है. राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी सरकार जहर देकर अस्पताल में लालू यादव को मारना चाहती है.
ट्विटर पर राबड़ी देवी ने लिखा है, “बीजेपी सरकार ज़हर देकर अस्पताल में लालू जी को मारना चाहती है. परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. भारत सरकार पगला गया है. नियमों को दरकिनार कर उपचाराधीन लालू जी के साथ तानाशाही सलूक किया जा रहा है. बिहार की जनता सड़क पर उतर गयी तो अंजाम बहुत बुरा होगा.”
बीजेपी सरकार ज़हर देकर अस्पताल में लालू जी को मारना चाहती है। परिवार के किसी भी सदस्य को महीनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। भारत सरकार पगला गया है। नियमों को दरकिनार कर उपचाराधीन लालू जी के साथ तानाशाही सलूक किया जा रहा है।बिहार की जनता सड़क पर उतर गयी तो अंजाम बहुत बुरा होगा। pic.twitter.com/p51SoWT7Hg
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 20, 2019
बता दें कि चारा घोटाले के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव लंबे समय से जेल में बंद हैं. इस चुनावी माहौल में लालू प्रसाद यादव पर पाबंदी के सियासी मायने लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी की रणनीति है कि चुनाव तक लालू यादव को राजद कार्यकर्ताओं की पहुंच से अलग रखा जाए ताकि इसका लाभ बिहार में महागठबंधन को ना हो सके.