May a good source be with you.

PMO छोड़ने से पहले मोदी साबित करें कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने छुट्टियां मनाने के लिए किया था INS विराट का इस्तेमाल- रिटायर्ड लेफ्टिनेंट की PM मोदी को चुनौती

“राजीव गांधी लक्षद्वीप से मंगलौर जा रहे थे. उस दौरान क्रूज पर कोई महिला या विदेशी नहीं थी. यदि मुझे कोई इसके लिए चुनौती देगा तो मैं चश्मदीद भी पेश कर सकता हूं.”

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कमांडर गोकुल ने प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी के उस दावे को सिरे से खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि राजीव गांधी ने INS विराट का इस्तेमाल अपने ‘पिकनिक’ के लिए किया था. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं. वैसा नहीं था जैसा बताया जा रहा है. राजीव गांधी कुछ देर के लिए आईएनएस पर ज़रूर थे लेकिन वो उस दौरान लक्षद्वीप से मंगलौर जा रहे थे. उस दौरान क्रूज पर कोई महिला या विदेशी नहीं थी. यदि मुझे कोई इसके लिए चुनौती देगा तो मैं चश्मदीद भी पेश कर सकता हूं.

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ने इस संदर्भ में कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा कि “नौसेना अपने जहाज़ों की गतिविधियों का सावधानीपूर्वक रिकॉर्ड रखता है. मोदी को अपने दावों के लिए सबसे पहले इसकी जांच कर लेनी चाहिए. पीएमओ छोड़ने से पहले उन्हें यह साबित करना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि हमें गर्व हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आईएनएस विराट पर आएं. प्रधानमंत्री नौ सेना के जहाजों पर सवार होते हैं. उस समय सबसे अच्छे जहाज को इस उद्देश्य के लिए सौंपा गया था. लेकिन मोदी ने कभी ऐसा नहीं किया. आईएनएस विराट का इस्तेमाल अरबी समुद्र में गश्त लगाने के लिए किया जाता था. चूंकि भारत के प्रधानमंत्री इस क्षेत्र में मौजूद थे यह सुरक्षा का एक प्रमुख कारण था.”

उन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा, “मोदी अपने व्यक्तिगत दौरों के लिए भारतीय वायुसेना की उड़ानों का उपयोग करते हैं. चुनाव प्रचार के लिए. क्या IAF की उड़ानें भाजपा की चुनावी बैठकों के लिए हैं? इस पर सवाल उठाएं. और राजीव गांधी ने वोट और सीट पाने के लिए किसी जवान को नहीं मारा.”

इसे भी पढ़ें- ग़लत है मोदी का दावा, छुट्टियां मनाने के लिए INS विराट का इस्तेमाल नहीं करते थे राजीव गांधी: नौसेना के रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा

उन्होंने आगे एक और ट्वीट में बताया कि भारतीय युद्धोपोत किसी भी जगह पर होना एक सुखद जगह नहीं है. किसी भी भारतीय युद्धोपोत पर रहने से वह समुद्री बीमारी का शिकार हो सकता है. उन्होंने कहा कि “मुझपर विश्वास कीजिए कि विमान वाहक जहाज पर कोई विलासिता वाला जीवन नहीं है. जो आदमी हवाई जहाज से उड़ सकता है वो आखिर इस दर्द को सहने क्यों आएगा?”

बता दें कि 8 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की अपनी चुनावी रैली में कहा था कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब गांधी परिवार के लोग छुट्टियां मनाने के लिए आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया करते थे.

इसके बाद कई नौसेना के अधिकारियों ने इस बात को खारिज किया.रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा ने आगे कहा, “वे (राजीव गांधी का परिवार) जहाज पर सवार होकर आए थे…और वे जहाज पर ही रूके भी थे. वे (राजीव गांधी) आधिकारिक यात्रा पर आए थे..उनके साथ कोई दूसरा कोई विजिटर नहीं था. जितनी सारी बातें फ़ैलाई जा रही हैं, वो ग़लत हैं. राजीव गांधी ने जो किया वो सामान्य बात है और ऐसा हमेशा होता है..मुझे लगता है वे (भाजपा वाले) इस बात को ज्यादा ही तूल दे रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की ग़रीमा को किया कम: DU के 200 से अधिक शिक्षकों ने पूर्व PM राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर मोदी की निंदा की

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+