ग़लत है मोदी का दावा, छुट्टियां मनाने के लिए INS विराट का इस्तेमाल नहीं करते थे राजीव गांधी: नौसेना के रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा
प्रधानमंत्री मोदी के बयान को सेना के रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा ने सिरे से खारिज़ किया है.
देश के जरूरी मुद्दों से कन्नी काट रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों अपनी चुनावी सभाओं में दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमले बोल रहे हैं. अपने हालिया चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा है कि राजीव गांधी युद्धपोत विराट का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ छुट्टियों में घूमने के लिए किया करते थे. प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को सेना के रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा ने सिरे से खारिज़ किया है.
टाइम्स नाउ के पत्रकार हर्मन गोम्स ने जब रिटायर्ड वाइस एडमिरल विनोद पसरिचा से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बयान बिल्कुल ग़लत है.
विनोद पसरिचा ने आगे कहा, “वे (राजीव गांधी का परिवार) जहाज पर सवार होकर आए थे…और वे जहाज पर ही रूके भी थे. वे (राजीव गांधी) आधिकारिक यात्रा पर आए थे..उनके साथ कोई दूसरा कोई विजिटर नहीं था. जितनी सारी बातें फ़ैलाई जा रही हैं, वो ग़लत हैं. राजीव गांधी ने जो किया वो सामान्य बात है और ऐसा हमेशा होता है..मुझे लगता है वे (भाजपा वाले) इस बात को ज्यादा ही तूल दे रहे हैं.”
LISTEN IN: While Speaking to TIMES NOW's @Herman_Gomes Vice Admiral Vinod Pasricha said Prime Minister's statement was incorrect. | #ModiINSViraatAttack pic.twitter.com/1MsCmqu5qc
— TIMES NOW (@TimesNow) May 9, 2019
पीटीआई के मुताबिक बुधवार, 8 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की अपनी चुनावी रैली में कहा था कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब गांधी परिवार के लोग छुट्टियां मनाने के लिए आईएनएस विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया करते थे.
बता दें कि आईएनएस विराट को 1987 में भारतीय जलसेना को सौंपा गया था. लगभग 30 साल के बाद 2016 में आईएनएस विराट इस्तेमाल से बाहर हो गया.
(पीटीआई इनपुट्स पर आधारित)