राजस्थान: बुजुर्गों के लौट रहे अच्छे दिन, कांग्रेस ने बढ़ाई वृद्धा पेंशन की राशि
सरकार ने प्रति माह 500 रुपए मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर 750 रुपये किया है.
राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. अब कांग्रेस ने वृद्धों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी करने का फ़ैसला लिया है.
सरकार ने प्रति माह 500 रुपए की पेंशन को बढ़ाकर 750 रूपए कर दिया है. वहीं जिन वृद्धों को 750 रुपए की मासिक पेंशन मिलती थी उन्हें अब 1,000 रुपए पेंशन के रूप में मिलेंगे.
Rajasthan Govt issues notification for an increase in the monthly amount of old age pension from 500 to 750. Those getting 750 to now get Rs 1,000
— ANI (@ANI) January 2, 2019
बता दें कि गहलोत सरकार ने इससे पहले प्रदेश के किसानों का 2 लाख रुपए तक का लोन माफ़ किया था और प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में सभी छात्राओं को मुफ़्त सेनेटरी पैड बांटने का भी ऐलान किया है. इस योजना को जुलाई 2019 के नए सत्र से लागू किया जाएगा.