May a good source be with you.

राजस्थान में कॉलेज जाती बेटियों के बीच मुफ़्त सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, यह सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य होगा राजस्थान

इससे राज्य की करीब 2.8 लाख छात्राओं को फ़ायदा पहुंचेगा.

राजस्थान की कांग्रेस सरकार एक अनोखी पहल शुरू करने जा रही है. अब सरकार कॉलेज जाने वाली सभी छात्राओं को मुफ़्त सेनेटरी पैड देगी. देश में यह पहली बार होगा जब कोई सरकार छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड देने जा रही है.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक के सभी 189 सरकारी कॉलेजों में उच्च शिक्षा विभाग ने सेनेटरी पैड बांटने की योजना तैयार की है. जुलाई 2019 से शुरू हो रहे नए सत्र में इसे लागू किया जाना है. उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी भंवर सिंह भाटी ने कहा है कि विभाग द्वारा सरकार को सेनेटरी पैड बांटने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है. इस योजना पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.
बता दें कि राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में करीब 2.8 लाख लड़कियां पढ़ाई करती हैं. इनमें से अधिकतर लड़कियां गरीब तबके से आती हैं. सेनेटरी पैड का इस्तेमाल न करने से इनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में लड़कियों की मुफ़्त शिक्षा लागू करने के लिए 60 दिनों का लक्ष्य रखा है, यह फैसला इसी दिशा में लिया गया है.
You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+