मोदी जी रात को सोते समय भी आपको अनिल अंबानी की फ़ोटो दिखाई देती है: राहुल गांधी ने राफ़ेल घोटाले पर PM मोदी को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफ़ेल विमान घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि रात को सोते समय भी प्रधानमंत्री मोदी को अनिल अंबानी और राफ़ेल हवाई जहाज की फ़ोटो दिखाई देती है. राहुल गांधी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में युवा क्रांतियात्रा को संबोधित कर… Continue reading मोदी जी रात को सोते समय भी आपको अनिल अंबानी की फ़ोटो दिखाई देती है: राहुल गांधी ने राफ़ेल घोटाले पर PM मोदी को घेरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफ़ेल विमान घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि रात को सोते समय भी प्रधानमंत्री मोदी को अनिल अंबानी और राफ़ेल हवाई जहाज की फ़ोटो दिखाई देती है.
राहुल गांधी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में युवा क्रांतियात्रा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान राफ़ेल घोटाले का ज़िक्र करते हुए कहा, “मैं जानता हूं कि जब आपक सोते हो रात को आपको अनिल अंबानी की फ़ोटो दिखाई देती है आपको. मैं जानता हूं जब आप सोते हो आपको राफ़ेल हवाई जहाज की फ़ोटो दिखाई दे रही है. मैं जानता हूं जब आप सोते हो आपको हिन्दुस्तान के वायुसेना के शहीदों की फ़ोटो दिखाई देती है.”
I know you don’t sleep at night Modiji, when you sleep you see the picture of Anil Ambani, you see the faces of Air Force martyrs, you have sold the Indian Air Force- Rahul Gandhi’s blistering attack on PM Modi in Delhi. #Rafale pic.twitter.com/RIkt2AgDrw
— Smita Prakash (@smitaprakash) January 30, 2019
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर मंच से प्रधानमंत्री मोदी को राफ़ेल विमान सौदे पर घेर रहे हैं. सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब नहीं दिया है.