May a good source be with you.

मोदी जी! विपक्ष को गाली देने के सिवाय कोई काम किया पांच सालों में?: राबड़ी देवी का PM मोदी पर हमला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि रोज़गार और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने जैसे बातों पर प्रधानमंत्री मोदी के मुंह पर ताला लग जाता है.

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री मोदी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में 6 बार बिहार आकर मोदी जी ने प्रवचन बांचा है, लेकिन रोज़गार, विकास, विशेष राज्य का दर्जा जैसे मुद्दे पर बात करते समय मुंह पर ताला जड़ लिया.

राबड़ी देवी ने ट्विटर पर लिखा है, “का मोदी जी, इतना झूठ…इस चुनाव में 6 बार बिहार आकर प्रवचन बांचा है, लेकिन रोज़गार, विकास, विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, नौजवान, किसान, 15 लाख खातों में, 2 करोड़ नौकरी पर बात करते समय मुंह पर ताला क्यों जड़ लेते हैं. विपक्षियों को गाली देने के सिवाय 5 साल में किया क्या है?”

बता दें कि मंगलवार, 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुजफ़्फरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. इस सभा में उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दलों का ताकत बढ़ने का मतलब है बिहार में फिर से लूट-पाट के दौर की वापसी.

प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ़्फरपुर की रैली में बालिका आवास गृह कांड के बारे में बात नहीं की, इसे लेकर भी राबड़ी देवी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया पर 1 साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एकबार भी मुंह खोल निंदा नहीं की.

इसे भी पढ़ें- मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाइयों, बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा- राबड़ी देवी

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+