मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाइयों, बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा- राबड़ी देवी
“मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड पर भी मोदी ने एकबार भी मुँह खोल निंदा नहीं करी.”
प्रधानमंत्री मोदी के महामिलावटी गठबंधन वाले बयान पर राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पलटवार करते हुए मोदी पर करारा हमला किया है. राबड़ी देवी ने लगातार कई ट्वीट कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लपेटे में लिया है.
राबड़ी ने ट्वीट करते हुए कहा, “मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे हैं. पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. ऐसी भाषा तो गली के गुंडो की होती है. विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं. सुनो मोदी, हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता. बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है.”
मोदी बिहार आकर भाषाई आतंक फैला रहे है।पद की गरिमा और मर्यादा त्याग सीधे-सीधे गुंडागर्दी पर उतर आए है।ऐसी भाषा तो गली के गुंडो की होती है।विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी दे रहे है।
सुनो मोदी,हर बिहारी नीतीश की तरह डरपोक नहीं होता।बिहार की जनता तानाशाहों की हेकड़ी निकालना जानती है
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 30, 2019
अपने दूसरे ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा, “मोदी आज मुज़फ़्फ़रपुर में थे. मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड सबको याद होगा जहाँ सत्ता संरक्षण में 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया. बलात्कारी नीतीश और मोदी के मंत्री और नेता थे. लेकिन 1 साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एकबार भी मुँह खोल निंदा नहीं करी.”
मोदी आज मुज़फ़्फ़रपुर में थे। मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह बलात्कार कांड सबको याद होगा जहाँ सत्ता संरक्षण में 34 नादान बच्चियों के साथ जनबलात्कार किया गया। बलात्कारी नीतीश और मोदी के मंत्री और नेता थे। लेकिन 1 साल से मोदी ने इस घिनौने और जघन्य कांड पर एकबार भी मुँह खोल निंदा नहीं करी
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 30, 2019
राबड़ी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, “मोदी और नीतीश तो बलात्कारियों के संरक्षक हैं. नीतीश पर इस कांड की CBI जाँच भी चल रही है. इन्हें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद CBI जाँच अधिकारी को रातों-रात बदला गया और यहाँ आकर यह फ़र्ज़ी आदमी प्रवचन दे रहा है. कुछ शर्म बची है कि नहीं. आजतक मोदी इस कांड पर नहीं बोला.”
मोदी और नीतीश तो बलात्कारियों के संरक्षक है। नीतीश पर इस कांड की CBI जाँच भी चल रही है। इन्हें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद CBI जाँच अधिकारी को रातों-रात बदला गया।और यहाँ आकर यह फ़र्ज़ी आदमी प्रवचन दे रहा है। कुछ शर्म बची है कि नहीं। आजतक मोदी इस कांड पर नहीं बोला
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 30, 2019
मोदी सरकार पर विपक्ष को धमकी देने का आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने कहा, “मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाइयों, बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा. अपने जात-बिरादर भाइयों नीरव मोदी, ललित मोदी, आरके मोदी, रेखा मोदी, चौकसी आदि को विदेश भेजेगा. इतना दोहरापन कहाँ से लाता है ये गुजराती जोड़ा? हार देख ये बौखला गए है जैसे 2015 बिहार चुनाव में बौखलाए थे.”
मोदी विपक्षियों को जेल की धमकी देगा लेकिन दंगाईयों,बलात्कारियों को मंत्री बनाएगा।अपने जात-बिरादर भाईयों नीरव मोदी,ललित मोदी, आरके मोदी,रेखा मोदी, चौकसी आदि को विदेश भेजेगा।
इतना दोहरापन कहाँ से लाता है ये गुजराती जोड़ा? हार देख ये बौखला गए है जैसे 2015 बिहार चुनाव में बौखलाए थे।
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) April 30, 2019
ग़ौरतलब है कि, पीएम मोदी ने मंगलवार को मुज़फ़्फ़रपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने उसे महामिलावटी गठबंधन करार दिया. साथ ही लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की याद दिलाते कहा कि, “जिन्होंने बिहार की पहचान बदली थी, वो इस चुनाव में केंद्र में अपनी सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं. वो किसी भी तरह से अपने सदस्य बढ़ाने के लिए छटपटा रहे हैं.”
पीएम मोदी कहा, “उनकी ताकत बढ़ाने का मतलब है बेटियों का अपहरण, गुंडागर्दी, हत्याएं और हर योजना में भ्रष्टाचार और सूरज ढलने के बाद अपने ही घर मे कैद हो जाना. घुट-घुट के जीना. पलायन के लिए मजबूर होना.”