देश के असल मुद्दों के लिए डालें वोट, प्रियंका गांधी की अपील- कांग्रेस के घोषणापत्र को एक बार जरूर पढ़ें युवा और नए मतदाता
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवा मतदाताओं से स्टार्टअप के लिए बड़ी राहत देने का वादा किया है.
कांग्रेस ने आज (2 अप्रैल को) अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र में पार्टी ने युवाओं के लिए रोज़गार, ग़रीबों के लिए “न्याय” और किसान हित की कई योगनाओं से संबंधित कई बड़े वादे किए हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घोषणा पत्र की तारीफ़ करते हुए कहा है कि देश के असल मुद्दों पर आधारित इस मेनिफ़ेस्टो को पढ़ने के बाद युवाओं को वोट देना चाहिए.
प्रियंका गांधी ने युवाओं से अपील की कि इस चुनाव को असल मुद्दों के आधार पर आगे बढ़ाया जाए.
I urge everyone, especially young people and 1st time voters- Please read our manifesto. Make this election about real issues. pic.twitter.com/Qv5NAhUidt
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2019
ग़ौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में युवा मतदाताओं से स्टार्टअप के लिए बड़ी राहत देने का वादा किया है. इसके मुताबिक किसी भी नए रोज़गार को शुरू करने के लिए 3 साल तक किसी भी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं होगी. इसके साथ ही स्टार्टअप के जरिए रोज़गार का सृजन करने वाले युवाओं को कांग्रेस ने प्रोत्साहन देने का भी वादा किया है.
देश के ग़रीब परिवारों के लिए कांग्रेस ने हर साल 72,000 रुपए बैंक अकाउंट में सीधे भेजने का वादा किया है. इसके साथ ही कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा किया गया है कि शिक्षा का बजट बढ़ाकर जीडीपी के 6 फ़ीसदी तक किया जाएगा.