पुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने हमले पर जताया दु:ख, कहा-जैश-ए-मोहम्मद के ख़िलाफ़ एक्शन ले पाक
हुसैन हक्कानी ने कहा कि पाकिस्तान को जैश-ए-मोहम्मद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी होगी.
संयुक्त राज्य अमेरिका और श्रीलंका में पाकिस्तान के राजदूत रहे पत्रकार हुसैन हक्कानी ने कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमले पर दु:ख जताया है.
हुसैन हक्कानी ने ट्वीट कर आतंकी हमले पर दुख और नाराज़गी जाहिर की और पाकिस्तान को चेतावानी दी कि उसे जैश-ए-मोहम्मद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी होगी. जिसने हमले की जिम्मेदारी ली है.
Saddened & angered by terrorist attack in Pulwama, which does not augur well for the region. #Pakistan will have to act against JeM, which claimed responsibility https://t.co/lkrnH4Ap3o
— Husain Haqqani (@husainhaqqani) February 14, 2019
ग़ौरतलब है कि बीते गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक घातक आतंकी हमलें में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान मारे गए जबकि कई जवान घायल हो गए. हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ था.
इसे भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF के कम से कम 40 से ज्यादा जवानों की मौत