जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF के कम से कम 40 से ज्यादा जवानों की मौत
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ़ के 40 जवानों की जान चली गई है.
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ़ के 40 जवानों की जान चली गई है. सीआरपीएफ़ जवानों को लेकर जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इसे उरी के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है.
जनसत्ता के मुताबिक सीआरपीएफ़ के 3500 से ज्यादा जवान वाहनों के एक काफ़िले में जा रहे थे. तभी जम्मू-कश्मीर एन.एच पर अवंतिपुरा के पास जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों ने हमला कर दिया. हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर हुआ है.
फिलहाल जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज किया है और ख़बरों के मुताबिक इसकी जांच के लिए एनआईए की 12 सदस्यीय टीम कश्मीर घाटी भेजी जाएगी. जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.