May a good source be with you.

ख़त्म हुआ देश का एक और सम्मानित संस्थान- NSC के दो सदस्यों के इस्तीफ़े पर बोले पी. चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों के इस्तीफ़े के बाद मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की लापरवाही और बदनीयती पर सवाल उठाए हैं. ट्वीट के ज़रिये उन्होंने कहा कि, “सरकार की बदनीयत की वजह से एक और सम्मानित संस्था की हत्या हो गई.” सरकार की… Continue reading ख़त्म हुआ देश का एक और सम्मानित संस्थान- NSC के दो सदस्यों के इस्तीफ़े पर बोले पी. चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों के इस्तीफ़े के बाद मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार की लापरवाही और बदनीयती पर सवाल उठाए हैं.
ट्वीट के ज़रिये उन्होंने कहा कि, “सरकार की बदनीयत की वजह से एक और सम्मानित संस्था की हत्या हो गई.”

इसके साथ ही उन्होंने सांख्यिकी आयोग के इस तरह बिखरने पर दुख जताते हुए आंकड़े जारी करने की साहसी लड़ाई के लिए कृतज्ञता जताई है.

चिदंबरम इससे पहले भी कई बार मोदी सरकार पर सीबीआई और रिज़र्व बैंक जैसी संस्थाओं के कामों में अड़ंगा पहुंचाने को लेकर बोलते रहे हैं.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के दो सदस्यों ने मोदी सरकार पर बेरोज़गारी के आंकड़ों को दबाये रखने का आरोप लगाते हुए बीते मंगलवार को इस्तीफ़ा दे दिया था. आयोग के कार्यवाहक प्रमुख पी.सी. मोहनन और एक अन्य सदस्य जे.वी. मीनाक्षी ने बताया था कि 5 दिसंबर 2018 को ही नेशनल सैंपल सर्वे का डेटा मंजूर कर के सरकार को सौंप दिया गया था, मगर इतने समय बाद भी इसे जारी नहीं किया गया. इस्तीफ़े के बाद चार सदस्यीय आयोग में अब केवल दो ही सदस्य बाकी रह गए हैं.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+