May a good source be with you.

नोबेल पुरस्कार 2018: लेज़र भौतिकी में खोज के लिए एश्किन, मोरोउ और डोन्ना स्ट्रिकलैंड को मिला भौतिकी का नोबेल

55 साल बाद किसी महिला को भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है।

लेज़र भौतिकी के क्षेत्र में किए गए आविष्कार के लिए 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों आर्थर एश्किन, गेरार्ड मोरोउ और डोन्ना स्ट्रिकलैंड को दिया गया है। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने वाली “रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़” ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।

ग़ौरतलब है कि 55 साल बाद किसी महिला को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले सन् 1903 में ‘मेरी क्यूरी’ को और 1965 में ‘मारिया गोपर्ट मेयर’ को यह पुरस्कार दिया गया था।

बता दें कि इस पुरस्कार का आधा हिस्सा आर्थर एश्किन को दिया जाएगा। साथ ही बाक़ी आधे हिस्से में संयुक्त रूप से गेरार्ड मोरोउ और डोन्ना स्ट्रिकलैंड को देने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – नोबेल पुरस्कार 2018: कैंसर थेरेपी की खोज के लिए जेम्स एलिसन और तुसुक होंजो को मिला चिकित्सा का नोबेल

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+