नोबेल पुरस्कार 2018: कैंसर थेरेपी की खोज के लिए जेम्स एलिसन और तुसुक होंजो को मिला चिकित्सा का नोबेल
जेम्स एलिसन अमेरिकी मूल के निवासी हैं, जबकि तसुकु होंजो जापान के रहने वाले हैं।
अमेरिकी मूल के जेम्स एलिसन और जापान के तसुकु होंजो को कैंसर के उपचार में अग्रणी योगदान के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में 2018 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति ने कहा, “कैंसर हर साल लाखों लोगों को मारता है और मानवता की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है।”
BREAKING NEWS
The 2018 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded jointly to James P. Allison and Tasuku Honjo “for their discovery of cancer therapy by inhibition of negative immune regulation.” pic.twitter.com/gk69W1ZLNI— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 1, 2018
नोबेल समिति ने कहा कि इन दोनों वैज्ञानिकों द्वारा किया गया शोध कैंसर के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई में एक ऐतिहासिक जीत है। टेक्सास विश्वविद्यालय के एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर में कार्यरत प्रोफ़ेसर एलिसन ने एक ऐसे प्रोटीन का अध्ययन किया, जो प्रतिरक्षा प्रणाली पर अवरोध के रूप में कार्य करता है।
पिछले 34 सालों से जापान में क्योटो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले होन्जो ने प्रतिरक्षा कोशिकाओं पर एक प्रोटीन की खोज की और यह बताया कि यह भी एक अलग कार्रवाई के साथ अवरोध के रूप में काम कर सकता है। उनकी विधि के आधार पर उपचार कैंसर से लड़ने में भी प्रभावी साबित हुए हैं।