पुलवामा हमले पर सर्वदलीय बैठक छोड़ महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां करते पीएम मोदी
पीएम की गैरहाज़िरी में बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की.
पुलवामा में आतंकी हमले से जहां एक तरफ पूरा देश सकते में है वहीं प्रधानमंत्री मोदी परियोजनाओं के उद्घाटनों में व्यस्त नज़र आ रहे हैं. पुलवामा हमले के दूसरे दिन ही पीएम मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल और धुले ज़िले में कई परियोजनाओं की शुरूआत के लिए पहुंचे.
जिसकी वजह से पुलवामा आतंकी हमले के लिए भाजपा द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वो शामिल नहीं हो सकें. प्रधानमंत्री की ग़ैरहाज़िरी में इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने की.

एनडीटीवी की ख़बर के अनुसार विदर्भ के यवतमार में पीएम ने आदिवासी छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवसीय विद्यालय का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए घरों की चाभियां लाभार्थियों को सौंपी है.
बता दें कि इतने बड़े आतंकी हमले के बावजूद बीते दिन भी प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था. पीएम मोदी चाहते तो इस उद्घाटन समारोह में शामिल होने से बच सकते थे मगर फिर भी वे इसमें शामिल हुए. इस कारण उन्हें दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर जवानों के पार्थिव शरीरों को सम्मान देने के लिए आने में देरी हो गई थी.
इसे भी पढ़ें- पुलवामा हमले के 24 घंटे भी ना बीते, PM मोदी वन्दे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करते हुए तस्वीरें खिंचाते नज़र आए
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा लगातार उद्घाटन और रैली के संबोधन को लेकर नाराज़गी जाहिर की जा रही है. लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा किसी तरह की चूक करने के परहेज करती दिखाई दे रही है.
इसे भी पढ़ें- पुलवामा हमले के अगले दिन ही रैली करने पहुंचे PM मोदी, सोशल मीडिया पर पड़ी लताड़
जिस तरह झांसी में पीएम अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते नज़र आये थे, यवतमाल और धुले के कार्यक्रमों में भी उससे कुछ अलग होने की सम्भावना नहीं है. इन सरकारी मंचों पर पीएम मोदी का राजनीतिक भाषण देना जारी है. बीते एक दशक में हुए सबसे घातक आतंकी हमले के बाद भी प्रधानमंत्री की यात्रा के कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.