May a good source be with you.

पुलवामा हमले के 24 घंटे भी ना बीते, PM मोदी वन्दे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करते हुए तस्वीरें खिंचाते नज़र आए

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि समारोह को स्थगित किया जा सकता था या पीएम मोदी को ख़ुद ही इसमें शामिल नहीं होना चाहिए था

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में देश-दुनिया को ग़मगीन कर देने वाले CRPF के काफिले पर हुए दुखद आतंकी हमले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के अवसर पर तस्वीरे खिंचाते हुए नज़र आए.

देश को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर लोगों की कड़ी आलोचनाओं के बाद, भाजपा ने शुक्रवार के अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थें. मगर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के समय अपने प्रचार का मौका भुनाने से पीएम मोदी बाज नहीं आए.

इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी को लोगों ने आड़े हाथों लिया है-

आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने कहा कि इस उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित किया जा सकता था, या प्रधानमंत्री के बिना भी आयोजित किया जा सकता था.

ग़ौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले में CRPF के 37 से ज्यादा जवान मारे गए थें जबकि 5 अन्य जवान घायल हुए थें.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+