मोदी जी के अपने इलाके में निकल रही हैं उनके खिलाफ झांकियां, रसोई गैस की बढ़ती कीमत से लोग हुए त्रस्त
वाराणसी में निकाली गयी बैलगाड़ी पर गैस-सिलेंडर रखकर झांकी
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों ने बढ़ते रसोई गैस की कीमतों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए बैलगाड़ी पर गैस-सिलेंडर रखकर झांकी निकली और ज़िला मुख्यालय तक पहुंचाया और सड़क पर चूल्हा लगाकर खाना पकाया।
हिंद किसान की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे लोगों में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे जिन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ाना कमज़ोर लोगों के पेट पर लात मारना है। कांग्रेस की राज्य सचिव श्र्वेता राय ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत जनता को पहला सिलिंडर तो मुफ़्त में दिया गया लेकिन अब रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार जनता से पैसे लूट रही है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कम कमाई में इतनी महंगी रसोई गैस खरीद पाना मुश्किल है। अब रसोई गैस के ऐसे दामों की वजह से घर खर्च चलाने में बहुत दिक्कतें होती है। बढ़ती रसोई गैस की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है और सरकार बढ़ती कीमतों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में लोग सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर आने के लिए मजबूर हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें – बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में लोग उतरे सड़कों पर