बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में लोग उतरे सड़कों पर
महिलाओं ने जलाये सड़क पर चूल्हे और जताया अपना विरोध
उत्तरप्रदेश के मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हिंद किसान की रिपोर्ट के अनुसार रसोई गैस और पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ़ पुरुषों ने गले में गैस लटका कर एवं महिलाओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटी बनाते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन कर रही आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से पहले रसोई गैस के दाम 450 रुपये थे जो अब बढ़कर 840 रुपये हो गए हैं। ऐसे में गरीब परिवारों को अपना घर ख़र्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी लोग बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज देश के हालात ऐसे है कि तीन महीनों में साढ़े छह रुपये पेट्रोल और नौ रुपये डीजल का दाम बढ़ा है और विदेशी डालर के मुकाबले रुपया घट रहा है। भोपाल में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा।