हिन्दू महासभा के नेताओं ने बापू की तस्वीर पर चलाई गोली, मीसा भारती बोलीं- मोदी की तस्वीर के साथ ऐसा हो तो देशद्रोह का मुकदमा लग जाएगा
एक ओर जहां पूरा देश महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नम आंखों से याद करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में किये गए उनके योगदान को याद कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा के लोग इस दिन को त्यौहार के रूप में मना रहे हैं.… Continue reading हिन्दू महासभा के नेताओं ने बापू की तस्वीर पर चलाई गोली, मीसा भारती बोलीं- मोदी की तस्वीर के साथ ऐसा हो तो देशद्रोह का मुकदमा लग जाएगा
एक ओर जहां पूरा देश महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नम आंखों से याद करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में किये गए उनके योगदान को याद कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा के लोग इस दिन को त्यौहार के रूप में मना रहे हैं. इसे लेकर राजद नेता और मीसा भारती ने रोष जताया है. उन्होंने कहा है कि बापू की तस्वीर है इसीलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही, अगर मोदी जी की तस्वीर होती तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज़ हो जाता.
एक ख़बर के मुताबिक हिन्दू महासभा के कुछ नेताओं ने गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तस्वीर पर हार चढ़ाते हुए, मिठाई बांटकर खुशी मनाई. इतना ही नहीं, हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे ने बापू की तस्वीर पर नकली गोली भी चलाई, जिससे नकली ख़ून निकल कर तस्वीर पर बहने लगा.
इस पर राजद नेता ने ट्वीट करके अपना रोष जताया है.
तस्वीर बापू की है, सो कोई बात नहीं! अगर तस्वीर मोदी जी की होती तो देशद्रोह का मामला दर्ज हो गया होता!#MahatmaGandhi https://t.co/YgNQ1VVxod
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) January 30, 2019
गौरतलब है कि देश की आज़ादी के कुछ समय बाद, 30 जनवरी 1948 को हिन्दू कट्टरपंथी नाथूराम गोडसे ने 78 वर्ष की आयु में गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके चलते गोडसे को उसी साल दोषी करार देते हुए फांसी चढ़ा दिया