प्रधानमंत्री मोदी को अवार्ड देने वाली संस्था का पता फ़र्ज़ी निकला, पड़ताल में सामने आई सच्चाई
ताज़ा ख़बर के मुताबिक सस्लेंस संस्था का दिया गया पता गलत है और वहां इस नाम की कोई संस्था मौजूद नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को “पहला फिलिप कोट्लर प्रेसिडेंशिअल अवार्ड” देने वाली संस्था वर्ल्ड मार्केटिंग समिट (डव्ल्यूएमएस), इंडिया की पार्टनर संस्था सस्लेंस रिसर्च इंटनेशनल इंस्टिट्यूट के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है. ताज़ा ख़बर के मुताबिक सस्लेंस संस्था का दिया गया पता गलत है और वहां इस नाम की कोई संस्था मौजूद नहीं है.
इंडिया टुडे की पड़ताल में सामने आया है कि सस्लेंस रिसर्च इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट का दिए गया पता गलत है और वहां एक डॉक्टर का निवास स्थान है. हालांकि इस मामले में जब घर के मालिक से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया.
Local Aligarh address of firm behind award to PM Modi not found. @Geeta_Mohan with details#TTP
Live: https://t.co/4fqxBVUizL pic.twitter.com/9KZGiZjmPI— IndiaToday (@IndiaToday) January 15, 2019
दरअसल, wms18 के मार्केटिंग एक्सीलेंस अवार्डस की कमिटी में शामिल सस्लेंस रिसर्च इंस्टिट्यूट का पता अलीगढ़ बताया गया था. लेकिन, इंडिया टुडे ने अपनी पड़ताल में दावा किया है कि दिए गए पते पर कोई इंस्टीट्यूट नहीं है. यहां तक कि वेबसाइट पर दिया गया नबंर पर भी गलत निकला.
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री को अवार्ड देने वाली वर्ल्ड मार्केटिंग समिट (डव्ल्यूएमएस) संस्था की वेबसाइट पर इस बात की कोई चर्चा नहीं है, न ही उसकी तरफ़ से अवार्ड के संबंध में कोई वक्तव्य जारी किया गया है. प्रोफेसर जगदीश सेठ ने इंडिया टुडे से कहा है कि इसके लिए किसी जूरी का निर्धारण नहीं किया गया था.
ये भी पढ़ें- मोदी जी को ‘कोट्लर प्रेसिडेंशियल अवार्ड’ देने वाली संस्था आख़िर चुप क्यों है?