May a good source be with you.

मोदी जी को ‘कोट्लर प्रेसिडेंशियल अवार्ड’ देने वाली संस्था आख़िर चुप क्यों है?

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से डॉ प्रमोद पाठक का कहना है कि मोदी जी को दिए गए पुरस्कार पर निर्णय और उससे जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं को अलग ढंग से पूरा किया गया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को वर्ल्ड मार्केटिंग समिट (डव्ल्यूएमएस), इंडिया द्वारा “पहला फिलिप कोट्लर प्रेसिडेंशिअल अवार्ड” दिया गया. लेकिन अवार्ड देने वाली संस्था ‘WMS’ की वेबसाइट पर इस बात की कोई चर्चा नहीं है,  न ही उसके तरफ़ से कोई अवार्ड के संबंध में कोई वक्तव्य ही जारी किया गया है. सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवार्ड देने वाले निर्णायक मंडल का नाम भी नहीं दर्ज है.

बता दें कि बीते दिसम्बर में इस समिट का एक कार्यक्रम भारत में हुआ था जिसे भारत की कंपनी जीएआईएल ने सह प्रायोजित किया था और बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि, रिपब्लिक टीवी एवं कई ऐसे अन्य कंपनियों ने इसमें साझेदारी की थी. WMS समूह के संस्थापक और मार्केटिंग और मैनेजमेंट गुरु के नाम पर ही यह पुरस्कार हैं.

द वायर की एक ख़बर के मुताबिक़ मोदी जी को प्राप्त इस नए कोट्लर प्रेसिडेंशिअल पुरस्कार का न तो WMS18 के किसी वेबसाइट में ज़िक्र है ओर न ही उस संस्थान के किसी और वेबसाइट में. इसका ज़िक्र सिर्फ भारतीय समाचार लेखों में ही देखने को मिला है. वहीं सरकार की तरफ से आई प्रेस विज्ञप्ति में जूरी के सदस्यों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है और न इस नए अवार्ड को देने वाले संस्थान के बारे में कोई बात कही गई है.

इन सब के बीच केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल, स्मृति ईरानी और अन्य कई भाजपा के नेताओं ने तुरंत ही प्रधानमंत्री मोदी को बधाइयाँ दे दी हैं. अजीब बात यह है कि न ही फिलिप कोट्लर ने और न ही मोदी जी को यह “अवार्ड” देने वाले प्रोफेसर जगदीश सेठ ने इस अवार्ड के सम्बन्ध में सोशल मीडिया या किसी और वेबसाइट पर कोई जानकारी साझा की है.

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से डॉ प्रमोद पाठक का कहना है कि मोदी जी को दिए गए पुरस्कार पर निर्णय और उससे जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं को अलग ढंग से पूरा किया गया. द वायर के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए इस पुरस्कार को लेकर उनकी कोई भूमिका नहीं है. तौसीफ ज़िया सिद्दीक़ी इस प्रक्रिया के पॉइंट पर्सन थे.

सिद्दीक़ी ने इस प्रेसिडेंशिअल अवार्ड से सम्बंधित कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह एक गोपनीय पुरस्कार है. ज्ञात हो कि सिद्दीक़ी सस्लेंस रिसर्च इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट के संस्थापक हैं और उन्होंने ख़ुद को बहरीन और सऊदी अरब से फिलिप कोट्लर का प्रतिनिधि बताया है. वे WMS18 के मार्केटिंग एक्सीलेंस अवार्ड्स की अवार्ड कमिटी में भी थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+