दिल्लीः भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर की हुई किरकिरी, जनसभा में खाली कुर्सियों से की वोट देने की अपील
पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर मयूर विहार में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे.
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर इन दिनों चुनावी प्रचार में व्यस्त है. दिल्ली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ने खाली कुर्सियों से वोट देने की अपील करनी पड़ी. जिससे एक बार फिर भाजपा की किरकिरी हो गई.
दरअसल, बीते गुरुवार को पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर मयूर विहार में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. लेकिन पार्टी के लोग सभा के लिए भीड़ जुटाने में असफल रहे. पूरी सभा में लोगों की संख्या से ज्यादा खाली कुर्सियां दिखाई दे रही थी.
If you were wondering why the @GautamGambhir camp is resorting to such below the belt tactics, take a look at these pictures from his jan sabha in Mayur Vihar! #IStandWithAtishi pic.twitter.com/bKR1I3nGUR
— Akshay Marathe (@AkshayMarathe) May 10, 2019
आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव अक्षय मराठे ने ट्विटर पर गौतम गंभीर की सभा की तस्वीरें साझा की हैं.
ग़ौरतलब है यह पहली बार नहीं है जब गौतम गंभीर की जनसभा की शान खाली कुर्सियां अदा कर रही थी. इससे पहले शास्त्री नगर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा प्रत्याशियों मनोज तिवारी और गौतम गंभीर की जनसभा में ज्यादातर कुर्सियां खाली नजर आईं थी.
इसे भी पढ़ें- फिर हुई भाजपा की किरकिरीः केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और BJP प्रत्याशियों ने खाली कुर्सियों को दिया भाषणा, नहीं पहुंचे लोग