फिर हुई भाजपा की किरकिरीः केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और BJP प्रत्याशियों ने खाली कुर्सियों को दिया भाषणा, नहीं पहुंचे लोग
इस रैली में राजनाथ सिंह के साथ भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर और मनोज तिवारी भी मौज़ूद थे.
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बीते बुधवार को पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और गौतम गंभीर भी मौजूद थे. लेकिन भाजपा के बड़े नेता और प्रत्याशियों की मौजूदगी के बावजूद सभा में कुर्सियां खाली नज़र आईं, लोग केंद्रीय मंत्री की सभा में उन्हें सुनने नहीं पहुंचे.
सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह की सभा की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में खाली कुर्सियां और लोगों की कम संख्या साफ़ दिखाई दे रही है.
Empty seats during the rally of Union Home Minister Rajnath Singh, and Lok Sabha candidates from Delhi — Manoj Tiwari and Gautam Gambhir — at Shastri Park in New Delhi. Photos: @ANINDYAtimes pic.twitter.com/JFIpSGmX5s
— TOI Delhi (@TOIDelhi) May 1, 2019
हैरानी की बात है कि राजनाथ सिंह के साथ पूर्वी दिल्ली के गौतम गंभीर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी मनोज तिवारी भी इस रैली में मौज़ूद थे, लेकिन इसके बावजूद लोग भाजपा के इस चुनावी सभा में नहीं आएं.
बता दें कि चुनावी मौसम में इन दिनों भाजपा नेताओं की सभा में खाली कुर्सियां होने की वज़ह से पार्टी की काफ़ी किरकिरी हो रही है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की रैलियों में उतनी भीड़ नहीं जुट पाई थी.
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: CM योगी और हेमा मालिनी की सभा में खाली पड़ी रह गईं कुर्सियां, नहीं पहुंचे सुनने वाले