जनता आक्रोश में: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख़ पोती
पूरे मध्यप्रदेश में सुबह से ही बंद का असर व्यापक रूप में देखने को मिल रहा है।
पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए भारत बंद का आह्वान का असर हर जगह दिख रहा है। कई राज्यों में बंद का असर काफ़ी तीखा रहा। पार्टी समर्थकों के साथ जनता भी काफ़ी आक्रोश में दिखी। मध्यप्रदेश में भी विपक्षी पार्टी के लोग सड़क पर उतरें और अपना विरोध दर्ज कराया।
मीडिया विजिल के अनुसार भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र महू में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोत दी। पुलिस ने इसके लिए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद किया।
इसे भी पढ़ें – जनता आक्रोश में: बिहार में भारत बंद का दिख रहा असर, विपक्षी पार्टियों ने लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की
वहीं ग्वालियर में बंद को देखते हुए धारा 144 लगाई गई है। वहां सुबह से ही शहर भर में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ जोड़कर बंद कराने की अपील करने निकल पड़े। ग्वालियर में बंद के मद्देनजर शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
न्यूज़ 18 के अनुसार सागर ज़िले में बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे करीब पचास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे मध्यप्रदेश में सुबह से ही बंद का असर व्यापक रूप में देखने को मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार ने ऐसा बहुत कुछ किया जो राष्ट्रहित में नहीं, इस सरकार को बदलने का वक़्त जल्द ही आएगा: मनमोहन सिंह