छत्तीसगढ़: राहुल की सभा के लिए जुटाए गए थे स्कूल बस, CM ने लौटाया, कहा- कार्यक्रम के कारण प्रभावित न हो बच्चों की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार राज्य के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के लिए अधिगृहित 500 निजी स्कूल बसों को वापस लौटा दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि आगे से किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम… Continue reading छत्तीसगढ़: राहुल की सभा के लिए जुटाए गए थे स्कूल बस, CM ने लौटाया, कहा- कार्यक्रम के कारण प्रभावित न हो बच्चों की पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार राज्य के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के लिए अधिगृहित 500 निजी स्कूल बसों को वापस लौटा दिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि आगे से किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में स्कूल की बसों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
दरअसल, किसान आभार सम्मेलन में वादे के मुताबिक किसानों को कर्ज़माफ़ी प्रमाणपत्र सौंपने जा रहे राहुल की सभा के लिए लाखों लोगों को लाने-ले जाने में इन बसों का इस्तेमाल होना था. इस बात की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभी स्कूल बसों को रिलीज करने के निर्देश दिए.
इससे पहले इन बसों के अधिग्रहण की वजह से राजधानी के 20 से ज़्यादा स्कूलों में बस की सुविधा को बंद कर दिया गया था. कई सारे स्कूलों में छुट्टी का भी एलान कर दिया गया था. मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद बच्चों को होने वाली असुविधा से मुक्ति मिल गई.
कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर श्री @RahulGandhi जी का विशाल अभिनंदन। अल्पप्रवास के दौरान राहुल जी आज किसान आभार सम्मेलन में शामिल होंगे और किसानों को वादे के मुताबिक ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र देंगे।
हम नया छत्तीसगढ़ गढ़ने को प्रतिबद्ध हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 28, 2019
ट्वीट के ज़रिये मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखेगी कि किसान आभार सम्मेलन के कारण राजधानी के छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो और आम जनता को भी कोई तकलीफ़ ना पहुंचे.”