अकबर मामले में राज्यसभा के सभापति-उपसभापति को रवीश कुमार का पत्र
आप अपने सदन के सदस्य के ऊपर लगाए गए आरोपों पर क्या क़दम उठाने वाले हैं? क्या आप कमेटी बनाएँगे? क्या आप सदन के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन करेंगे जिसमें बताया जाए कि एक औरत के साथ सांसदों को कैसे बर्ताव करना चाहिए। किसी महिला की ‘ना’ का मतलब क्या होता है?