एम जे अकबर का इस्तीफ़ा एक मकाम, अब अदालत में इन्साफ़ का इंतज़ार है-प्रिया रमानी
सोमवार को प्रिया रमानी पर अकबर ने आपराधिक मानहानि का मुक़दमा दर्ज किया है जिसके चलते अब देश भर में रमानी को पत्रकारों की तरफ से भारी मात्रा में समर्थन मिल रहा है।
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाये जाने के बाद आज बुधवार को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
अकबर के इस्तीफे पर प्रिया रमानी ने अपने ट्विटर हैंडल से कहा, “एमजे अकबर के इस्तीफे से हम औरतों की लड़ाई को उसका एक मक़ाम हासिल हुआ है। अब मुझे उस दिन का इंतज़ार है जब अदालत में भी मुझे इन्साफ मिलेगा।”
https://twitter.com/priyaramani/status/1052524253621440512
गौरतलब है कि सोमवार को प्रिया रमानी पर अकबर ने आपराधिक मानहानि का मुक़दमा दर्ज किया है जिसके चलते अब देश भर में रमानी को पत्रकारों की तरफ से भारी मात्रा में समर्थन मिल रहा है। अब तक कई वरिष्ठ महिला एवं पुरुष पत्रकार रमानी के समर्थन में आगे आ चुके हैं।