तमिलनाडुः रेल मंत्री पीयूष गोयल की हुई फ़जीहत, भाषण शुरू होते ही सभा से रुख़सत होने लगी जनता
इसके चलते रेल मंत्री पीयूष गोयल अपना भाषण जल्दबाजी में खत्म करके वहां से चले गए.
इन दिनों भाजपा नेताओं की चुनावी रैलियों में खाली कुर्सियों की वजह से खासी किरकिरी हो रही हो रही है. ताज़ा मामले में रेल मंत्री और तमिलनाडु के भाजपा प्रभारी पीयूष गोयल को कन्याकुमारी के नागरकोइल में एक सभा को संबोधित करते वक्त ऐसी ही फ़जीहत झेलनी पड़ी है.
न्यूज़ टुडे की ख़बर के अनुसार भाजपा द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल के लिए एक कस्बे में रैली का आयोजन किया गया था. लेकिन जैसे ही उन्होंने भाषण देना शुरू किया लोग वहां से जाने लगे.
इस स्थिति में जब कुछ मीडिया फोटोग्राफरों ने खाली कुर्सियों की तस्वीरें लेने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए.
इसे भी पढ़ें- चौकीदार नरेन्द्र मोदी की पहली चुनावी सभा में नहीं पहुंची भीड़, इंतजार में पड़ी रही खाली कुर्सियां
खाली कुर्सियों की तस्वीरें क्लिक करने से नाराज भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने फोटोग्राफरों पर हमला करने की कोशिश की. जिससे दर्शकों के बीच खलबली का माहौल पैदा हो गया.
इस पूरे वाकैये पर अपनी किरकिरी होने से बचने के लिए रेल मंत्री अपना भाषण जल्द खत्म करके लौट गए.
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश: CM योगी और हेमा मालिनी की सभा में खाली पड़ी रह गईं कुर्सियां, नहीं पहुंचे सुनने वाले