चौकीदार नरेन्द्र मोदी की पहली चुनावी सभा में नहीं पहुंची भीड़, इंतजार में पड़ी रही खाली कुर्सियां
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा,”मोदी के मेरठ रैली में कुर्सियां खाली है क्योंकि मोदी जी के झूठे वादे से लोग दुखी हैं. कोई जुमलेबाज़ी अब सुनना नहीं चाहता.”
विधायक, मंत्री, सांसद और अब खुद प्रधानमंत्री मोदी उन नेताओं के लिस्ट में शामिल हो गए जिनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट पा रही. दरअसल, आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री मेरठ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. लेकिन उनके भाषण के समय भी कोई खास भीड़ नहीं दिखी और कुर्सियां खाली रह गईं.
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने जनसभा में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पीएम मोदी मेरठ में भाजपा के अभियान को संबोधित करने पहुंचे हैं, लेकिन आगे में भीड़ है और पीछे की कुर्सियां खाली पड़ी हैं.”
Crowds in the front, rows and rows of empty chairs right behind them as PM Modi touches down to address the BJP’s campaign kick off rally in Meerut. #Elections2019 #UttarPradesh pic.twitter.com/ZNUO03TTb8
— Maya Mirchandani 🇮🇳 (@maya206) March 28, 2019
एक और ट्विटर उपयोगकर्ता ने तस्वीर शेयर करते लिखा कि “मोदी के मेरठ रैली में कुर्सियां खाली है क्योंकि मोदी जी के झूठे वादे से लोग दुखी हैं. कोई जुमलेबाज़ी अब सुनना नहीं चाहता.”
https://twitter.com/ManojMehra2610/status/1111158288870047744
इसी के तरह कई और ट्वीट हुए.
युपी भाजपा रैली का नजारा सिर्फ भक्त पहले दो लाईन में खडे होकर दुग्गल साहाब की तरह फोटो खीचवा रहे हैं!
पर जिनके लिये रैली का आयोजन किया गया है वह भीड गायब है!
जनता ने मोदी के जुमलो से मुह फेर लिया है!🤣🤣🤣 #Elections2019 #UttarPradesh pic.twitter.com/lTIrdN5Lep— Salim Kaskar INC (@salimkaskar3) March 28, 2019
बता दें कि इससे पहले भाजपा सांसद हेमा मालिनी, योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में लोग नहीं आए थे और कुर्सियां खाली रह गई थी.