नींद में चुनाव आयोग: उत्तर प्रदेश के चंदौली में वोटर लिस्ट से काट दिए गए 300 मुस्लिम वोटरों के नाम
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की अपील की है.
लोकसभा चुनाव के आख़िरी चरण में 8 राज्यों के 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के चंदौली निर्वाचन क्षेत्र में करीब 300 मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का मामला प्रकाश में आया है.
ख़बरों के अनुसार, चंदौली के मुगलसराय में वोटर लिस्ट में शामिल मुस्लिम मतदाताओं के नाम के आगे ‘डिलीट’ का ठप्पा लगा हुआ है.
सोशल मीडिया पर इस सूची को शेयर किया गया है. जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि सूची में शामिल सभी मुस्लिम मतदाताओं के नाम पर डिलीट लिखा हुआ है.
In UP’s Ballia constituency, in one polling booth, names of the Muslim voters stamped “DELETED”
Via @WeUttarPradesh
pic.twitter.com/JQwljA1Ol1— Ravi Nair (@t_d_h_nair) May 19, 2019
समाजवादी पार्टी ने इसके ख़िलाफ़ चुनाव आयोग का रुख किया है. सपा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “लोकसभा क्षेत्र चन्दौली की मुगलसराय विधानसभा में गड़बड़ी देखी गई है. मुगलसराय के बूथ संख्या 334, 335 और 336 की वोटर लिस्ट में मुस्लिम मतदाताओं के लगभग 300 नामों पर ‘डिलीट’ की मुहर लगी है.”
लोकसभा चन्दौली की मुगलसराय विधानसभा बूथ संख्या-334, 335, और 336 की वोटरलिस्ट में मुस्लिम मतदाताओं के लगभग 300 नामों पर ‘डिलीटेड’ की मुहर लगी है। @ECISVEEP @ceoup से अपील कृपया संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें। pic.twitter.com/RmaqJYo32r
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 19, 2019
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की अपील की है. ग़ौरतलब है कि आख़िरी चरण की मतदान प्रक्रिया में चंदौली से लगातार गड़बड़ियों की ख़बरें सामने आ रही है.