शर्मनाक: उत्तर प्रदेश में दलित महिला को 500 रुपए देकर कथित BJP नेता ने वोट देने से रोका, देखें विडियो
महिला का कहना है कि उन्हें 500 रुपए देकर हाथ पर स्याही लगा दी गई और कहा गया कि वोट देने मत जाना.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में पैसे देकर वोट खरीदने का मामला प्रकाश में आया है. कथित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक वोटर को 500 रुपए देकर उसे पोलिंग बूथ पर जाने से रोका है. सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब वायरल हो रहा है.
वायरल विडियो चंदौली जिले के अलीनगर पुलिस थाने के ताराजीवनपुर दलित बस्ती का बताया जा रहा है. इस विडियो में एक वृद्ध महिला दावा कर रही हैं कि वोटिंग के एक दिन पहले शाम में उनके गांव के पूर्व प्रधान तिवारी उनके घर आए और जबर्दस्ती 500 रुपए थमाकर उंगली पर वोटिंग वाली स्याही लगा दी. इसके बाद इस कथित भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि कोई पूछे तो कह देना कि मैं वोट देकर आ गई हूं.
महिला बताती हैं, “मेरा लड़का बारात करने गया था. मैं अकेली थी घर में. अंधेरे के समय में वो आए और कहा कि ये पैसे लो, फिर स्याही लगाने लगे.” महिला का आरोप है कि उन्हें वोट देने से रोकने के लिए जबर्दस्ती की गई.
Chanduali: Voters alleged thay they were given 500 rupees and ink was applied on their fingers by BJP and they were told not to go for voting. Incident reported from Tarajiwanpur Dalit Basti under Alinagar police station in Chandauli. @ECISVEEP @news18dotcom @CNNnews18 pic.twitter.com/gIeWri80WO
— Qazi Faraz Ahmad (@qazifarazahmad) May 18, 2019
बता दें कि पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान कई जगहों से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और वोटिंग में अन्य खामियों की ख़बरें सामने आती रही हैं. लोकसभा चुनाव के सातवें व आख़िरी चरण में उत्तर प्रदेश के चंदौली में वोट डाले जा रहे हैं. 2014 में चंदौली से भारतीय जनता पार्टी के नेता महेंद्र नाथ पांडेय ने जीत हासिल की थी. 23 मई को देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने हैं.