सच्चे चौकीदार से हार देखकर डर गए PM मोदी, तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने पर अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में तेज बहादुर को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन बीते बुधवार को उनका नामांकन रद्द कर दिया गया.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का वाराणसी से नामांकन रद्द होने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सच्चे चौकीदार से हार जाने की वजह से डर गए हैं.
सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “क्या प्रधानमंत्री जी सच्चा राज धर्म निभाने वाले सच्चे चौकीदार से हार की आशंका होने की वजह से डर गए हैं. कोई कानून अपदस्थ जवान को चुनाव लड़ने से नहीं रोकता है.”
अखिलेश यादव ने आगे कहा, “देश में बुद्धिजीवी से लेकर श्रम वाले व्यक्ति लोकतंत्र की हत्या की साजिश देख रहे हैं और वे साजिश करने वाली ताकतों का पतन करने के लिए वोट कर रहे हैं.”
प्रधान जी सच्चा राज धर्म निभाने वाले सच्चे चौकीदार से हार की आशंका से डर गये हैं क्या? कोई क़ानून अपदस्थ जवान को चुनाव लड़ने से नहीं रोकता है.
पूरे देश में बुद्धिजीवी से लेकर श्रमजीवी तक लोकतंत्र की हत्या का ये षडयंत्र देख रहे हैं और इन ताक़तों के पतन के लिए वोट कर रहे हैं. pic.twitter.com/y3vbvciFwN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2019
ग़ौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में तेज बहादुर को चुनावी मैदान में उतारा था. लेकिन बीते बुधवार को उनका नामांकन रद्द कर दिया गया.
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें- मोदी जी ने सेना के जवान की पीठ में खंजर भोंका: तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने पर PM मोदी पर भड़कीं मीसा भारती