मोदी जी ने सेना के जवान की पीठ में खंजर भोंका: तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने पर PM मोदी पर भड़कीं मीसा भारती
समाजवादी पार्टी ने अपने सिंबल पर तेज बहादुर को चुनाव मैदान में उतारा था. लेकिन, बीते बुधवार को उनका नामांकन रद्द कर दिया गया.
राजद नेता मीसा भारती ने वाराणसी सीट से सेना के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द किए जाने पर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि मोदी जी ने बिना लड़े ही घात लगाकर सेना के जवान की पीठ में खंजर उतार दिया.
ट्विटर पर मीसा भारती ने लिखा है, “मोदी जी, आप सेना के नाम पर राजनीति खूब करते हैं, पर भारतीय सेना की परंपरा नहीं जानते! हमारे सैनिक ललकार कर हमला करते हैं, सीने पर गोली खाते हैं! पीठ पर कभी गोली नहीं खाते हैं! आपने तो बिना लड़े घात लगाकर पीठ में खंजर उतार दिया! लड़ तो लेते!”
मोदी जी, आप सेना के नाम पर राजनीति खूब करते हैं, पर भारतीय सेना की परंपरा नहीं जानते!
हमारे सैनिक ललकार कर हमला करते हैं, सीने पर गोली खाते हैं! पीठ पर कभी गोली नहीं खाते हैं!
आपने तो बिना लड़े घात लगाकर पीठ में खंजर उतार दिया! लड़ तो लेते! pic.twitter.com/QzVpc8pEGW
— Dr. Misa Bharti – विजयी पाटलिपुत्र! ✌️ (@MisaBharti) May 1, 2019
बता दें कि सेना के जवानों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की शिकायत करने पर बर्खास्त हुए बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ पर्चा भरा था. समाजवादी पार्टी ने अपने सिंबल पर तेज बहादुर को चुनाव मैदान में उतारा. लेकिन, बुधवार, 1 मई को तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया.
इससे पहले वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने वाले कई उम्मीदवारों का भी नामांकन रद्द किया जा चुका है.