May a good source be with you.

धांधली: उत्तर प्रदेश के कथित भाजपा विधायक ने EVM के पास खड़े होकर महिलाओं से अपने पक्ष में डलवाए वोट, देखें विडियो

वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि कथित रूप से भाजपा विधायक ब्रजेश सिंह पोलिंग बूथ के प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे.

तीसरे चरण का चुनाव पूरा होने के बाद सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश के देवबंद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रजेश सिंह पोलिंग बूथ पर रहकर मतदाताओं को जबर्दस्ती अपने पक्ष में वोट दिला रहे थे.

वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि कथित रूप से भाजपा विधायक ब्रजेश सिंह पोलिंग बूथ के प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे. आरोप है कि उन्होंने ईवीएम के पास खड़े होकर महिलाओं को अपने पक्ष में वोट दिलाया.

एक मिनट के विडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि महिलाएं जब अपनी वोटर आईडी वेरिफाई करने के बाद ईवीएम के पास जा रही थीं, तब ब्रजेश सिंह उंगली के ईवीएम की ओर ईशारा करके उन्हें अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

तीसरे चरण के चुनाव के साथ ही गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

इसे भी पढ़ें- अजूबा: गोवा के EVM में डाले गए टोटल 9 वोट, पर भाजपा के ही खाते में चले गए 17

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+