अजूबा: गोवा के EVM में डाले गए टोटल 9 वोट, पर भाजपा के ही खाते में चले गए 17
तीसरे चरण के मतदान में गोवा, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ईवीएम में खराबी की ख़बरें सामने आई हैं.
गोवा में ईवीएम से जुड़ी एक अजीबोग़रीब सच्चाई सामने आई है. यहां एक टेस्ट पोल में कुल 9 वोट डाले गए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के खाते में ही 17 वोट चला गया. इसके बाद राज्य में आम आदमी पार्टी के मुखिया एल्विन गोम्स ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है.
आप नेता गोम्स का आरोप है कि मॉक पोलिंग में कुल 9 ही वोट डाले गए जबकि भाजपा को 17 वोट मिल गए. उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने ट्वीट के जरिए भी चुनाव आयोग से अपील की है कि मामले में कार्रवाई की जाए. उन्होंने लिखा है, “गोवा के 34 AC में बूथ नंबर 31 पर 6 उम्मीदवारों में प्रत्येक को 9 वोट देकर जांच की जा रही थी. इसमें भारतीय जनता पार्टी को कुल 17, कांग्रेस को 9, आम आदमी पार्टी को 8 और आईएनडी को 1 वोट मिले हैं.” इसके आगे उन्होंने चुनाव आयोग के निष्पक्ष चुनाव के दावे पर भी सवाल उठाए हैं.
Election of shame ? Mock poll with 9 votes for each of 6 candidates in booth no 31 in 34 AC in Goa. Total count BJP gets 17, Cong 9 , Aap 8. Ind 1 . Robbery. @SpokespersonECI , @CEO_Goa claims are hollow . @AamAadmiParty pl take up
— Elvis Gomes (@ielvisgomes) April 23, 2019
यह मामला सामने आने के बाद गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने घोषणा की कि चुनाव आयोग ने AC 34 के बूथ संख्या 31 पर ईवीएम मशीनों को बदलने का आदेश दे दिया है.
Entire set of EVM has been replaced for AC 34, PS No 31 as per report from DEO South Goa. https://t.co/MNIwGUdAcU
— Chief Electoral Office, Goa (@CEO_Goa) April 23, 2019
Polling started in AC 34, PS 31 after successful mock poll on replaced set of EVM. https://t.co/Bjd2kC8k1W
— Chief Electoral Office, Goa (@CEO_Goa) April 23, 2019
बता दें कि ईवीएम की ख़राबी से जुड़ी शिकायतें सिर्फ गोवा से नहीं आ रही हैं, बल्कि कर्नाटक के चित्तापुर में कुछ ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई है. कर्नाटक सरकार में समाज कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर लिखा है, “चित्तापुर में कई ईवीएम ख़राब पाए गए हैं. मशीनों के बारे में अभी तक 20 शिकायतें आ चुकी हैं. उम्मीद करता हूं कि जिला प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखा होगा.”
Way too many EVMs are malfunctioning in Chittapur. Over 20 reported so far. Hope the district administration has enough backups.@ceo_karnataka
— Priyank Kharge / ಪ್ರಿಯಾಂಕ್ ಖರ್ಗೆ (@PriyankKharge) April 23, 2019
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि रामपुर में सैकड़ों ईवीएम ख़राब पाए गए हैं. आज़म ख़ान के बेटे अब्दुल्ला ख़ान ने कहा है कि 300 से ज्यादा ईवीएम गड़बड़ हैं. समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले पर त्वरित संज्ञान लिया जाए.
SP alleges EVM malfunctions, says '300 EVMs in Rampur not working.' | #May23WithTimesNow pic.twitter.com/MGSnngfuvr
— TIMES NOW (@TimesNow) April 23, 2019