May a good source be with you.

हेमंत करकरे ने दिया था सर्वोच्च बलिदान, उनका सम्मान करें: IPS एसोसिएशन ने BJP नेता साध्वी प्रज्ञा को लताड़ा

मालेगांव विस्फोट की आरोपी और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा ने दावा करते हुए कहा कि करकरे की मौत उनके ‘श्राप’ के कारण हुई.

भारतीय पुलिस सेवा एसोसिएशन ने भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिवंगत पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को देश विरोधी बताए जाने और उनकी हत्या की वजह “श्राप” बताए जाने की भर्त्सना की है.

करकरे के बलिदान को याद करते हुए एसोसिएशन ने ट्विटर पर लिखा है, “अशोक चक्र हासिल करने वाले दिवंगत पुलिसकर्मी हेमंत करकरे ने आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. हम सभी पुलिस कर्मी एक नेता द्वारा उनके बलिदान का अपमान करने वाले बयान की निंदा करते हैं.” इसके साथ ही पुलिस कर्मियों ने मांग की है कि हर हाल में शहादत का सम्मान किया जाना चाहिए.

भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्राची ठाकुर को भोपाल से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है.

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में हेमंत करकरे की जान चली गई थी. इसके बाद उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र दिया गया. हेमंत करकरे 2008 में मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट की जांच में भी शामिल थे. बम ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जेल में बंद थी.  हाल ही में उसे स्वास्थ्य कारणों के मद्देनजर जमानत मिली है.

इसे भी पढ़ें- हेमंत करकरे की शहादत पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का घटिया बयान- ‘मेरे श्राप से मरे वे’

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+