May a good source be with you.

हेमंत करकरे की शहादत पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का घटिया बयान- ‘मेरे श्राप से मरे वे’

क्या कसाब का हमला साध्वी के श्राप से हुआ था?

भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार और मालेगांव बम धमाके की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई 26/11 हमले में शहीद हुए तत्कालीन एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं.

स्वास्थ्य कारणों के चलते जमानत पर बाहर आयी साध्वी प्रज्ञा ने मीडिया से कहा, “उन्होंने (हेमंत करकरे) ने मुझे ग़लत तरीके से फंसाया, मैंने उन्हें बताया था कि तुम्हारा पूरा वंश ख़त्म हो जाएगा, वो अपने कर्मों की वजह से मरे हैं.”

आजतक के मुताबिक एक सभा में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “सुरक्षा आयोग के सदस्य और एक जांच अधिकारी ने हेमंत करकरे को बुलाया और कहा कि साध्वी को छोड़ दो. लेकिन, हेमंत करकरे ने कहा कि मैं कुछ भी करूंगा लेकिन सबूत लाउंगा और साध्वी को नहीं छोडूंगा.”

इसके बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, “ ये उसकी कुटिलता थी, ये देशद्रोह था धर्मविरूद्ध था, वो मुझसे पूछता था कि क्या मुझे सच के लिए भगवान के पास जाना होगा, तो मैंने कहा था कि आपको ज़रूरत है तो जाइए.”

आगे साध्वी ने कहा, “मैने उससे कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा, उसने मुझे गालियां दी थी. जिस दिन मैं गयी तो उसके यहां सूतक लगा था और जब उसे आंतकियों ने मारा तो सूतक ख़त्म हुआ.”

बता दें कि हेमंत करकरे मालेगांव सीरियल ब्लास्ट केस की जांच कर रहे थे और वो मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में शहीद हो गये थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+