शर्मनाकः मंच पर आपस में भिड़े भाजपा नेता, मौका देख हाथपाई में कूद पड़े राज्य मंत्री, देखें विडियो
जलगांव लोकसभा सीट के टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा नेता एक-दूसरे से भिड़ गए.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा से टिकट न मिलने को लेकर पार्टी नेताओं के 2 गुट आपस में ही भिड़ गए. मौका देख राज्य मंत्री गिरीश महाजन भी हाथपाई में कूद पड़े.
आजतक की ख़बर के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव में बीते बुधवार को चुनाव को लेकर भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, पूर्व विधायक बीएम पाटिल, ज़िलाध्यक्ष उदय वाघ और उनकी पत्नी स्मिता वाघ समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए थे.
बैठक के दौरान बीएम पाटिल और उदय वाघ के बीच बहस हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में तबदील हो गई. उदय बाघ के समर्थकों ने बीएम पाटिल पर हमला किया. जिसके बाद गिरीश महाजन हाथ साफ करने के लिए मैदान में कूद गए.
In this video, @BJP4India minister Girish Mahajan has been also beaten badly by Jalgaon Unit BJP president Uday Wagh in the party meeting in Amalner, Jalgaon #2019LokSabhaElections pic.twitter.com/YtFUzcQO9f
— Sudhir Suryawanshi (@ss_suryawanshi) April 10, 2019
दरअसल भाजपा को ओर से पहले उदय वाघ की पत्नी स्मिता वाघ को जलगांव लोकसभा सीट से टिकट दिया था. लेकिन बाद में भाजपा ने स्मिता वाघ की जगह उन्मेश पाटिल को उम्मीदवार घोषित कर दिया.
इसी बात से उदय वाघ के समर्थक बीएम पाटिल से नाखुश थे उनका मानना है कि पाटिल की वजह से टिकट बंटवारे में फेरबदल हुआ है.
इसे भी पढ़ें- शर्मनाक: टीवी डिबेट के दौरान किसान नेता ने सच बोला तो जूता मारने दौड़ पड़े BJP नेता, देखें विडियो