May a good source be with you.

शर्मनाक: टीवी डिबेट के दौरान किसान नेता ने सच बोला तो जूता मारने दौड़ पड़े BJP नेता, देखें विडियो

किसान नेता अरुण राणा ने क्षेत्र में बस 15 प्रतिशत किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान किए जाने की बात कही. जिस पर भाजपा नेता आग बबूला हो गए.

कुछ दिन पहले ही भाजपा में पार्टी के अंदर जूता कांड को लेकर बहुत बवाल मचा था. उस घटना में भाजपा सांसद अपने ही पार्टी विधायक पर बरस पड़े थे. ताज़ा मामले में एक टीवी डिबेट के दौरान सहारनपुर ज़िला भाजपा अध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप सामने बैठे किसान नेता को जूता मारने के लिए उतारू हो गए. लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी प्रकार शांत हो पाया.

एक ट्विटर यूजर ने पूरी घटना को विडियो ट्वीट किया है. जिसमें ज़िला भाजपा अध्यक्ष गुस्से में जूता निकाल लेते हैं. फिर लोग बीच बचाव में आ जाते हैं.

https://twitter.com/Benarasiyaa/status/1111247410901086208

जनसत्ता के मुताबिक़ विजेन्द्र कश्यप चीनी मीलों द्वारा किसानों की बकाया राशि दिए जाने की बात कह रहे थे. लेकिन सामने बैठे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े अरुण राणा को यह बात हजम नहीं हुई. उन्होंने ज़िला अध्यक्ष को टोकते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में बस 15 प्रतिशत किसानों को ही गन्ना का बकाया भुगतान किया गया है. इस पर विजेन्द्र कश्यप आग बबूला हो गए और जूते उठाकर किसान नेता को मारने दौड़े.

बता दें कि इससे पहले उत्तरप्रदेश के संतकबीर बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल की बीच लड़ाई हो गई थी. उसमें सांसद ने जूतों से विधायक की पिटाई की थी. उसके बाद उस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुआ था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+